
नई Mahindra Scorpio Classic की कीमतों का एलान कर दिया है। नई Mahindra Scorpio Classic पुरानी पीढ़ी की स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट वर्जन है सस्पेंशन सेटअप को भी थोड़ा अपग्रेड किया गया है। महिंद्रा ने MTV-CL (एमटीवी-सीएल) डैम्पर्स को चारों स्ट्रट्स में जोड़ा है। इससे एसयूवी की बॉडी को कंट्रोल करने में मदद मिलनी चाहिए। इसके साथ ही सस्पेंशन को री-ट्यून किया गया है। निर्माता ने स्टीयरिंग सिस्टम पर भी काम किया है
ताकि इसे हैंडल और करना आसान हो सके।
Mahindra Scorpio Classic Color & Features
पुराने स्कॉर्पियो मॉडल के बेसिक लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, स्कॉर्पियो क्लासिक में क्रोम स्लैट्स के साथ एक नया डिजाइन किया गया ग्रिल और सेंटर में नया महिंद्रा लोगो मिलता है। एसयूवी के बंपर और बोनट को पहले से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक बनाया गया है। ग्रिल के किनारे नए डीआरएल मिलते हैं। पीछे की तरफ, XUV में सिग्नेचर Scorpio टावर एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। साथ ही एसयूवी में रीडिजाइन किए गए 17-Inch डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश करेगी। इसमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं
Mahindra Scorpio Classic Interior
केबिन की बात करें तो, नई Scorpio Classic में केबिन के अंदर डुअल-टोन थीम है। इसमें 9.0-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉइड पर चलता है। यह स्क्रीन मिररिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा अन्य प्रीमियम फीचर्स भी हैं। डैशबोर्ड में अब वुडन इंसर्ट हैं और केबिन को ब्लैक और बेज रंग के कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। स्टीयरिंग व्हील को अब लेदर फिनिश और पियानो-ब्लैक इंसर्ट मिलता है। सीटें भी नई हैं और फैब्रिक की बनी हुई हैं, लेकिन नए पैटर्न के साथ पेश की गई हैं।
Mahindra Scorpio Classic Price & Mileage
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की प्राइस 12.64 लाख से शुरू होकर 16.14 लाख तक जाती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक कुल 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है – स्कॉर्पियो क्लासिक का बेस मॉडल S है और टॉप वेरिएंट महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S की प्राइस ₹ 16.14 लाख है। Mahindra Scorpio Classic में नया 2.2 लीटर सेकेंड जेनरेशन mHawk टर्बो Diesel इंजन है, जो कि 132 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है इस XUV में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 2022 Scorpio क्लासिक की माइलेज 15 km तक की है। Mahindra Scorpio Classic
Mahindra Scorpio FAQs
महिंद्रा स्कॉर्पियो का एवरेज क्या है?
Mahindra Scorpio का माइलेज 15 किमी प्रति लीटर है।
स्कॉर्पियो 7 सीटर है या 9 सीटर?
महिंद्रा स्कॉर्पियो 2021 सीटिंग के 3 विकल्पों – 7 सीटर , 9 सीटर, 8 सीटर में उपलब्ध है
स्कॉर्पियो पेट्रोल है या डीजल?
Mahindra Scorpio एन 2 ईंधन विकल्प – पेट्रोल, डीजल में उपलब्ध है।
सबसे सस्ती स्कॉर्पियो कौन सी है?
महिंद्रा ने भारतीय बाजार में स्कॉर्पियो का नया वैरिएंट S3+ लॉन्च किया है। स्कॉर्पियो का सबसे सस्ता वैरिएंट है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.67 लाख रुपए है। स्कॉर्पियो को अलग-अलग सीटिंग ऑप्शन में खरीद सकते हैं।